spot_imgspot_imgspot_img

सरकार का बड़ा फैसला: रिटायरमेंट की उम्र बढ़ाई, कर्मचारियों में खुशी की लहर

Date:

 सरकार का बड़ा फैसला: रिटायरमेंट की उम्र बढ़ाई, कर्मचारियों में खुशी की लहर

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने अपने सरकारी कर्मचारियों को बड़ी सौगात देते हुए सेवानिवृत्ति की उम्र में बढ़ोतरी का ऐलान किया है। लंबे समय से रिटायरमेंट की उम्र बढ़ाने की मांग कर रहे यूपी भाषा संस्थान के कर्मचारियों को अब 2 साल और सेवा का अवसर मिलेगा। 58 वर्ष से बढ़ाकर 60 वर्ष तक की गई नई रिटायरमेंट उम्र को राज्य कैबिनेट की मंजूरी मिल गई है।

कैबिनेट बैठक में हुआ फैसला

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में इस प्रस्ताव पर मुहर लगाई गई। बैठक के बाद वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि यह निर्णय भाषा संस्थान में कार्यरत सभी कर्मचारियों पर लागू होगा।

कर्मचारियों की मांग हुई पूरी

यूपी भाषा संस्थान के कर्मचारी लंबे समय से सेवानिवृत्ति की उम्र को 58 से बढ़ाकर 60 वर्ष किए जाने की मांग कर रहे थे। अंततः राज्य सरकार ने उनकी बात को स्वीकार करते हुए यह बड़ा फैसला लिया है। इस निर्णय से कर्मचारियों में खुशी की लहर दौड़ गई है।

राज्य सरकार का कर्मचारी हितैषी कदम

राज्य सरकार के इस फैसले को कर्मचारियों के हित में उठाया गया सकारात्मक और सराहनीय कदम माना जा रहा है। यह न केवल कर्मचारियों को आर्थिक और सामाजिक स्थिरता प्रदान करेगा, बल्कि विभागों में अनुभव और दक्षता को भी बनाए रखने में मदद करेगा।

किचन में फंदे से लटकती मिली युवक की लाश, सुसाइड नोट में खुद को बताया जिम्मेदार

कैबिनेट में अन्य प्रस्तावों को भी मिली मंजूरी

गौरतलब है कि कैबिनेट की इस बैठक में अन्य कई अहम प्रस्तावों पर भी सहमति जताई गई। लेकिन सबसे ज़्यादा चर्चा में रही यह रिटायरमेंट उम्र बढ़ाने की घोषणा, जिसने हजारों कर्मचारियों के भविष्य को प्रभावित किया है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related