spot_imgspot_imgspot_img

IMD Alert: अगले 24 घंटे में भारी बारिश, 12 जिलों के लिए चेतावनी जारी!

Date:

IMD Alert: अगले 24 घंटे में भारी बारिश, 12 जिलों के लिए चेतावनी जारी!

रांची। झारखंड में मौसम का मिजाज फिर से बिगड़ गया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने राज्य के 12 जिलों के लिए अचानक बाढ़ की चेतावनी जारी की है। अगले 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना जताई गई है, जिससे कई क्षेत्रों में जनजीवन प्रभावित हो सकता है।

किन जिलों में जारी हुआ अलर्ट?
बाढ़ का खतरा जिन जिलों में सबसे ज्यादा है, उनमें गढ़वा, पलामू, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, खूंटी, रांची, बोकारो, सरायकेला, पश्चिमी सिंहभूम और पूर्वी सिंहभूम शामिल हैं। इन जिलों में पिछले कुछ दिनों से मध्यम से भारी बारिश हो रही है, जिससे नदियों और जलस्त्रोतों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है।

क्यों हो रही है भारी बारिश?
मौसम विभाग के अनुसार, झारखंड में एक निम्न दबाव का क्षेत्र और चक्रवाती हवाएं सक्रिय हैं, जिसके कारण लगातार वर्षा हो रही है। रांची मौसम विज्ञान केंद्र के उप निदेशक अभिषेक आनंद ने बताया कि अगले 24 घंटे राज्य के कई हिस्सों में भारी से अति भारी बारिश हो सकती है, खासकर पश्चिमी और दक्षिणी इलाकों में।

बारिश के आंकड़े भी चौंकाने वाले
1 जून से 6 जुलाई के बीच झारखंड में 69% अधिक बारिश दर्ज की गई है। इस अवधि में जहां सामान्यत: 246.2 मिमी बारिश होती है, वहीं इस बार 417.2 मिमी वर्षा हो चुकी है। लातेहार जिले में सबसे अधिक 157% अतिरिक्त वर्षा दर्ज की गई है।

Bhilai Online Fraud: सबसे सुरक्षित शहर खोजकर बनाया अपना ठिकाना, फिर अमेरिका-कनाडा में मचाई करोड़ों की साइबर ठगी

प्रशासन सतर्क, लोगों से अपील
IMD और राज्य प्रशासन ने निचले इलाकों में रहने वाले लोगों से सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है। जिला प्रशासन की टीमें अलर्ट मोड पर हैं और संभावित बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में निगरानी की जा रही है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

आपके पास Ayushman Card है? तो जान लीजिए कितनी बार मिल सकता है इलाज मुफ्त!

 आपके पास Ayushman Card है? तो जान लीजिए कितनी...