spot_imgspot_imgspot_img

Crime News: वीडियो बनाकर करता था ब्लैकमेल! कई महिलाओं के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Date:

Crime News: वीडियो बनाकर करता था ब्लैकमेल! कई महिलाओं के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के कोण्डागांव जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। अमान वीरानी नाम के युवक पर कई महिलाओं के अश्लील फोटो और वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल करने और दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप है। पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है।

क्या है पूरा मामला?

पीड़ित महिला ने कोण्डागांव थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि आरोपी अमान वीरानी महिलाओं की गुपचुप तरीके से अश्लील वीडियो और फोटो बनाता था। बाद में उन्हीं वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर उनसे दुष्कर्म करता और पैसे की मांग करता था।

पुलिस ने लिया मामला गंभीरता से

कोंडागांव पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ BNS की धाराएं 64(1), 64(2)(3), 308(2), 324(4), 115(2), 351(2) के तहत केस दर्ज किया है। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि आरोपी ने कई अन्य महिलाओं के साथ भी यही हरकत की है।

प्रेम में धोखा! शादी का वादा कर 2 साल किया शोषण, आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने केशकाल से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और न्यायालय के आदेश पर जेल रिमांड पर भेज दिया गया है।

यह घटना महिलाओं की सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े कर रही है। पुलिस अब अन्य पीड़ितों की पहचान करने और डिजिटल सबूत इकट्ठा करने में जुटी है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में जबरदस्त गिरावट, देखें अपने शहर का नया रेट

 पेट्रोल-डीजल की कीमतों में जबरदस्त गिरावट, देखें अपने शहर...