spot_imgspot_imgspot_img

BIG BREAKING: झारखंड में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, जंगल से 30 शक्तिशाली IED बरामद

Date:

BIG BREAKING: झारखंड में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, जंगल से 30 शक्तिशाली IED बरामद

Chaibasa Naxal Update – झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में नक्सलियों की एक और बड़ी साजिश को सुरक्षा बलों ने नाकाम कर दिया है। जिले के टोकलो थाना और दलभंगा ओपी के सीमावर्ती जंगल और पहाड़ी क्षेत्र में शुक्रवार को चलाए गए सघन तलाशी अभियान के दौरान 30 शक्तिशाली IED (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) बरामद किए गए।

प्रत्येक IED का वजन लगभग 2-2 किलोग्राम था और इन्हें जमीन के नीचे छुपा कर रखा गया था। बम निरोधक दस्ते की मदद से इन सभी विस्फोटकों को सुरक्षित रूप से निष्क्रिय कर दिया गया।

गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई

चाईबासा के एसपी राकेश रंजन को नक्सलियों की साजिश के बारे में गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर पुलिस, CRPF, SSB और झारखंड जगुआर की संयुक्त टीम ने अभियान चलाया।

पहले भी हो चुकी हैं बड़ी बरामदगी

  • 1 जुलाई को टोंटो थाना क्षेत्र में 18,000 डेटोनेटर बरामद किए गए थे, जिनका इस्तेमाल IED बनाने में किया जाता है।
  • 18 जून को टोकलो थाना क्षेत्र के चितपिल जंगल से 14 शक्तिशाली IED और 52 किलो सफेद विस्फोटक पाउडर जब्त किया गया था।

‘वो जादू-टोना करता है’ कहकर मार डाला – तंत्र-मंत्र के शक में दो युवकों ने की हत्या

नक्सलियों के ठिकानों पर लगातार दबाव

सूत्रों के अनुसार, माओवादी संगठन के कई हार्डकोर नेता जैसे मिसिर बेसरा, अनमोल, असीम मंडल, अजय महतो, सागेन अंगरिया आदि सारंडा और कोल्हान क्षेत्र में डेरा जमाए हुए हैं। इन इलाकों में सुरक्षा बलों ने तलाशी अभियान तेज कर दिया है, जिससे लगातार बड़ी कामयाबियां मिल रही हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related