विधायक दीपेश साहू ने भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में शामिल होकर लिया आशीर्वाद
बेमेतरा। संपूर्ण देश के साथ-साथ बेमेतरा नगर में भी भगवान श्री जगन्नाथ की पावन रथयात्रा बड़े हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक श्री दीपेश साहू ने श्रद्धापूर्वक भाग लेकर भगवान श्री जगन्नाथ, बलभद्र और माता सुभद्रा की विधिवत पूजा-अर्चना की एवं रथ खींचकर पुण्य लाभ अर्जित किया।
विधायक साहू ने कहा कि रथयात्रा महोत्सव न केवल ओडिशा, बल्कि बेमेतरा जैसे आध्यात्मिक नगरों के लिए भी आस्था और गौरव का पर्व है। भगवान श्री जगन्नाथ को किसान समाज का रक्षक बताते हुए उन्होंने कहा कि उन्हीं की कृपा से वर्षा होती है, खेतों में अन्न भरता है और किसान समृद्ध होते हैं।
उन्होंने भगवान से प्रार्थना की कि इस वर्ष बेमेतरा क्षेत्र में अच्छी वर्षा हो और किसानों की मेहनत रंग लाए। साथ ही क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य और शांति की कामना करते हुए सभी को रथयात्रा की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
https://gossipbharat.com/index.php/raigarh-in-laws-leave-parents-house/
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेंद्र शर्मा, पार्षद विकास तंबोली, गौरव साहू, नीतू कोठारी, चांदनी रोशन दत्ता, रेवा राम निषाद, ओमकार साहू, टिकेंद्र साहू, दीना साहू सहित भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, नगरवासी और श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।