spot_imgspot_imgspot_img

रायपुर में महारैली को सफल बनाने बैठक लेकर सर्व यादव समाज के लोग कर रहे हैं अपील

Date:

रायपुर में महारैली को सफल बनाने बैठक लेकर सर्व यादव समाज के लोग कर रहे हैं अपील

रिपोर्टर रोशन यादव बेमेतरा छत्तीसगढ़

बेमेतरा: 30 सितंबर को राजधानी रायपुर में होने वाले यादव महासम्मेलन व महारैली के लिए समाज के संचालक मंडल सदस्य पूरे छ ग में सामाजिक जन जागरण हेतु पद यात्रा कर रहे है, साथ ही साथ सभी जिलों में समाज का बैठक लेकर महारैली को सफल बनाने की अपील कर रहे है।
बेमेतरा में संचालक मंडल के सदस्य जगनिक यादव (प्रदेश अध्यक्ष, छ ग झेरिया यादव समाज) बोधन यादव ( प्रदेश अध्यक्ष, कोसरिया यादव समाज) , परमानंद यदु (प्रदेश अध्यक्ष, ठेठवार समाज), जितेंद्र यदु, नरोत्तम यदु, रामसिंग यदु ने सामाजिक बैठक लेकर महारैली में तन मन धन से साथ देने की अपील की। बैठक को संबोधित करते हुए जगनिक यादव ने कहा कि अब सामाजिक एकता में बंध कर ताकत दिखाने का समय आ गया है। शासन प्रशासन हमारे समाज के आम लोगो से लेकर विधायक तक को प्रताड़ित करने झूठे आरोपों में फसाने का काम कर रही है। समाज के लोगो के साथ हो रहे अत्याचार, हत्या पर ना तो न्याय मिल रहा है ना शासन प्रशासन की ओर से कोई सहयोग। आज छ ग में जिनकी संख्या बहुत कम है वो सरकार में मंत्री बने बैठे है पर इतना बड़ा समाज होने के बाद भी यादव समाज को मंत्रिमंडल में भी जगह नहीं मिला है।
परमानंद यदु ने कहा की छ ग में हमारे समाज की 35 लाख संख्या होने के बाद भी वर्ग में बंट जाने के कारण हम शोषित हो रहे है। ये महारैली हमारे समाज का राजनीतिक, सामाजिक भविष्य तय करेगा।
बोधन यादव ने कहा की अब हमारे समाज के सभी वर्ग एक हो गए है ये सुखद है जिसका सपना देखते थे आज पूरा हो गया पहली बड़ी उपलब्धि हमारे लिए यही है। झेरिया, देशहा, कनौजिया, कोसरिया, ठेठेवार सिर्फ स्थानीय सामाजिक व्यवस्था है, अब हम सिर्फ यादव है और अपने हक की लड़ाई लड़ने तैयार है। सरकार किसी की भी हो यादव समाज को प्रतिनिधित्व देना होगा और हमारी मांगे पूरी करनी होगी।
बैठक को जितेंद्र यदु, नरोत्तम यदु, रामसिंग यदु ने भी संबोधित किया।
स्वागत भाषण बेमेतरा जिला अध्यक्ष हेमकांत यादव ने दिया आभार प्रगट पी एस यदु ने किया। बैठक का संचालन डेनिस यादव ने किया।
बैठक में भागीरती यादव, रविनारायण यदु, सच्चिदानंद यदु, नंदू यादव, दामोदर यादव, लोकनाथ यादव, सोनू यादव, ललित यादव, नारद यादव, सुरेश यादव, सीताराम यदु, संतोष यादव, सेऊक यादव, धनेश यादव, हेमा यादव, शेखर यादव, चेतन यादव, पार्वती यादव, राजेश्वरी यादव, बसंती यादव, बबली यादव सहित समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related